सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का ऑफिशल पोर्टल जारी हो गया 6 मार्च 2024 को माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन द्वारा | इस योजना की शुरुआत “महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग’ झारखंड सरकार” द्वारा किया गया | इस योजना का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म पर पाई जाने वाली नकारात्मक सोच, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियां, बालिकाओं की लिंगानुपात में कमी, बालिकाओं की शिक्षा की कमजोर स्थिति को दूर करने के लिए संपूर्ण झारखंड राज्य में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत स्वीकृति प्रदान की गई
ALSO READ : Abua Awas Yojana नया नोटिस जारी 2024
ALSO READ : e Kalyan Scholarship 2023-24 , आवेदन कैसे करें ?
योजना का परिचय
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड सरकार के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया था, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शुरुआत मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के बदले किया गया था | इस योजना के तहत झारखंड राज्य के जितने भी किशोरी है सभी इसका लाभ ले सकते हैं , इस योजना का तहत आपको कल 40 हजार रुपए का लाभ दिया जाता है| इस योजना का सभी प्रक्रिया आपको आगे पता चलेगा कि, इसके लिए क्या-क्या दस्तावेज जरूरत पड़ेगा, आप इसका आवेदन कैसे करेंगे, और इसका पात्रता क्या है सारा विवरण हम लोग आगे बात करेंगे |

योजना का उद्देश्य
अगर हम लोग बात करें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य का बारे में तो आपको पता होगा यह योजना बालिकाओं को केंद्रित रखते हुए बनाया गया है तो इसके तहत जो भी लाभ मिलेंगे वह बस किशोरी को मिलेंगे और इनका जो भी उद्देश्य होगा वह किशोरी के हित में ही सारा उद्देश्य को रखा गया है तो जो उद्देश्य रखकर यह योजना को बनाया गया है वह निम्नलिखित है-
1. | महिला सशक्तिकरण| |
2. | बालिका शिक्षा पर जोर| |
3. | बाल विवाह प्रथा का अंत| |
4. | उच्चतर कक्षाओं की बालिकाओं के शैक्षणिक व्यय में सहयोग कर उनके विद्यालय परित्याग की प्रवृत्ति को कम करना, एवं उन्हें उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना| |
5. | किशोरियों के स्वास्थ्य एवं वैयक्तिक स्वच्छता हेतु सहायता| |
6. | किशोरियों की अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना| |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना “मिलने वाले लाभ”
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से बालिकाओं को कुल ₹40 हजार रुपए का लाभ दिया जाता है और इस योजना के तरफ से आपको बचपन से लाभ नहीं दिया जाता है, जब आप कक्षा 8 में नामांकित करते हैं तब से आपको इस योजना का लाभ दिया जाता है और जब तक आपका उम्र 18 और 19 साल नहीं होता है तब तक आपको इस योजना का लाभ दिया जाता है, और हर साल आपको कुछ ना कुछ सहायता राशि इस योजना के तहत दिया जाता है उसका बारे में पूरा विवरण आपको नीचे तालिका पर मिल जाएगा उसको आप सही से समझिए और उसको अगर आप कुल कीजिएगा तो आपको ₹40000 दिया जाता है झारखंड सरकार की तरफ से जो निम्नलिखित है-
क्रo | लाभुक वर्ग | आर्थिक लाभ की राशि |
1. | कक्षा 8 में नामांकित बालिका | रु० 2,500/- |
2. | कक्षा 9 में नामांकित बालिका | रु० 2,500/- |
3. | कक्षा 10 में नामांकित बालिका | रु० 5,000/- |
4. | कक्षा 11 में नामांकित बालिका | रु० 5,000/- |
5. | कक्षा 12 में नामांकित बालिका | रु० 5,000/- |
6. | 18-19 वर्ष की आयु की बालिका को एक मुश्त अनुदान | रु० 20,000/- |
पात्रता
योजना अंतर्गत लाभ हेतु लाभार्थी द्वारा आवेदन किया जाएगा एवं लाभार्थी को आवेदन करने की तिथि तक निम्न पात्रता आवश्यक होगी-
- इस योजना का लाभ माता की प्रथम दो पुत्रियों को दिया जाएगा|
- लाभार्थी की माता द्वारा इस आशय का स्व-घोषणा पत्र समर्पित किया जाएगा जिसे आवेदन के साथ जमा करना आवश्यक होगा|
- इस योजना के तहत सरकारी /अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड द्वारा संचालित / महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड द्वारा संचालित National Child Labour Project (NCLP) के अंतर्गत संचालित / झारखंड सरकार द्वारा प्रबंधित / अनुदानित विद्यालयों में कक्षा-8 से कक्षा-12 में अध्ययन सभी बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा|
- इस योजना में लाभार्थी वे बालिकाएं होगी जिनके माता-पिता केंद्र सरकार / राज्य सरकार / केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों / राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरणों में स्थाई रूप से नियोजित अथवा से सेवानिवृत नहीं होंगे एवं इन नियोजन से पेंशन / पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले नहीं होंगे|
- इस योजना के लाभार्थी वे बालिकाएं होगी जिनके माता/पिता आयकर दाता नहीं होंगे|
- लाभार्थी द्वारा अपने 19 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पूर्व ही इस योजना के तहत आवेदन करना अनिवार्य होगा|
जरूरी दस्तावेज
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अगर आप लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ दस्तावेज है जो सलग्न करना जरूरी है, अगर आप वह दस्तावेज को जमा नहीं करते हैं तो आपका आवेदन अस्वीकार हो जाएगा, तो उन दस्तावेजों के बारे में विस्तार से हम लोग इस तालिका पर बताने वाले हैं तो जो दस्तावेज आपके लिए जरूरी है वह निम्नलिखित है-
1. | आवेदिका एवं उनके माता का आधार कार्ड |
2. | आवेदिका का बैंक पासबुक |
3. | राशन कार्ड |
4. | मतदाता पहचान पत्र ( उम्र 18 साल होने पर ) |
5. | आवेदिका की माता द्वारा स्व-घोषणा प्रमाण पत्र |
6. | आवेदिका का जन्म प्रमाण पत्र |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
अगर आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन करना चाहते हैं तो आप दो तरीके से आवेदन कर सकते हैं
- ऑफलाइन आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन
अगर आप इसका ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ प्रक्रिया है जिसका पालन आपको करना होगा उसका बारे में आगे आपको पता चलेगा तो वह प्रक्रिया निम्न है-
STEP 1:- सबसे पहले आपको सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा|
STEP 2:- उसके बाद आपको वहां पर एक विकल्प मिल जाएगा LOGIN आपको वहां पर क्लिक कर देना है|

STEP 3:- उसके बाद आपको एक विकल्प मिलेगा BENEFICIARY LOGIN उस पर क्लिक कर देना है|

STEP 4:- उसके बाद नीचे में आपको एक विकल्प मिलेगा REGISTER NOW उस पर क्लिक कर देना है|

STEP 5:- उसके बाद इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा उसमें जो विवरण मांगा होगा आप सही से भर दीजिएगा और आपको नीचे में एक ऑप्शन मिलेगा REGISTER आपको वहां पर क्लिक कर देना है|

STEP 6:- उसके बाद फिर से आपको LOGIN पृष्ठ पर आ जाना है और वहां पर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा को सही से भरने के बाद आपको LOGIN पर क्लिक कर देना है|

STEP 7:- LOGIN होने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा वहां पर आपको एक विकल्प मिल जाएगा CLICK HERE TO APPLY ONLINE आपको उसपर क्लिक कर देना है|

STEP 8:- उसके बाद आवेदिका का आवेदन प्रपत्र:1 का फॉर्म खुल जाएगा, उसको सही से भरना है सही से भरने के बाद आपको नीचे में एक सहमति का ठीक बटन मिलेगा उस पर सहमति देने के बाद आपको SAVE & NEXT पर क्लिक कर देना है|

STEP 9:- उसके बाद आवेदिका का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा उसको आपको अच्छे से कहीं पर लिख कर रख लेना है|

STEP 10:- अब रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक विकल्प मिलेगा PENDING/COMPLETED LIST आपको वहां पर क्लिक करना जैसे आप वहां पर क्लिक कीजिएगा तो आपका आवेदन Pending पड़ा हुआ है अब आपको वहां पर एक विकल्प मिलेगा ACTION BUTTON आपको उस एक्शन बटन पर क्लिक कर देना है |

STEP 11:- उसके बाद आपका एक फॉर्म लाभुक / आवेदिका का आवेदन प्रपत्र-2 खुलकर आ जाएगा उसमें जो भी विवरण मांगा होगा सही से भर देना है कुछ स्वचालित विवरण भी रहेगा जिसको नहीं भरना, बाकी जहां पर आपको भरने का जरूरत होगी आपको उसको सही से भर लेना है उसके बाद नीचे में आपको एक ऑप्शन मिलेगा SAVE & NEXT उसे पर क्लिक कर देना है|

STEP 12:- उसके बाद आपका सभी विवरण Save हो जाएगा अब आपको वहां पर एक ऑप्शन मिलेगा Go To Documents Upload उसे पर क्लिक कर देना है|

STEP 13:- उसके बाद आपका दस्तावेज अपलोड करने का पृष्ठ खुल जाएगा आपको वहां पर जो दस्तावेज मांगे होंगे आपको सही से अपलोड कर देना है कल उसमें 6 दस्तावेज मांगे गए हैं आपको सभी दस्तावेज को अपलोड कर देना है, अपलोड करने के बाद एक विकल्प मिल जाएगा FINAL SUBMIT आपको उसे पर क्लिक कर देना है|

STEP 14:- और उसके बाद आपका रसीद डाउनलोड हो जाएगा उसको प्रिंट करके रख लेना है ताकि बाद में आप अपना स्टेटस को चेक कर सकते हैं |

Overview
योजना का नाम | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना |
विभाग का नाम | महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार |
योजना का लाभ | Online / Offline |
Notice Download | CLICK HERE |
Official Website Link | CLICK HERE |
Our Youtube Channel link | CLICK HERE |
सारांश
इस आर्टिकल में आपको सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल चुके हैं, आशा करते हैं जो भी जानकारी हमने दिया है वह सब आपको अच्छा लगा होगा और हमसे जितना हो सका उतना हम सच्चाई आपको बता दिए हैं इसका ऑफिशल वेबसाइट जारी हो चुका है | अभी आप उसका आवेदन कर सकते हैं जो भी प्रक्रिया ऊपर बताया गया हैं आप सबको फॉलो कीजिए आपका आवेदन हो जाएगा इसमें हम आपको बता चुके हैं सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना क्या है, इस योजना का उद्देश्य क्या है, इसका पात्रता क्या है, इसमें क्या-क्या जरूरी दस्तावेज है, जो आपको जमा करना पड़ता है और इसका आवेदन किस तरीके से कीजिएगा, सारा विवरण आपको बता चुके हैं और अगर इस आर्टिकल के बारे में कुछ सुझाव या कुछ संदेह है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैंआप नीचे COMMENT कर सकते हैं आपका कॉमेंट का रिप्लाई हम जरूर करेंगे
धन्यवाद!
Agar ham savitri Bai phule online jama karenge . To online form bar ke college me documents jama Dena hoga kya
Haa document jama karna hoga college mein taki wo log aapka document verify kar ke aapka application approved kar sake.
Official website ka link kya hai?
Official Website Ka Link Uss Article Par Diya Hua Hai.
18 se 19 saal wala form online bharne ke baad uska print out block wagera mein jama krna padega kya ki online bs kr lane se ho jayega ?
haa jama karna hoga